surdas ki kavyagat visheshataaen – bhavapaksh, kalapaksh evam sahitya men sthan

surdas ki kavyagat visheshataaen – bhavapaksh, kalapaksh evam sahitya men sthan

प्रश्न: सूरदास की काव्यगत विशेषताएँ निम्नांकित बिंदुओं के अन्तर्गत लिखिए –  (1) दो रचनाएँ  , (2) भावपक्ष, (3) कलापक्ष, (4)साहित्य में स्थान

surdas ki kavyagat visheshtayen nimnankit binduon ke antargat likhiye – (1) do rachnayen , (2) bhavpaksh, (3) kalapaksh, (4)sahitya mein sthan

जीवन परिचय-   

महाकवि सूरदास हिन्दी की कृष्ण-भक्ति शाखा के सबसे प्रथम एवं सर्वोत्तम कवि हैं। सूरदास पहले भक्त एवं बाद में कवि हैं। भक्ति की सूरदास जैसी तन्मयता अन्य कवियों में मिलना दर्लभ है। सूरदास ने अपने बचपन की आँखें दिल्ली के निकट सीही नामक ग्राम में सन् 1478 ई. में खोलीं। सूरदास जन्मांध थे, परन्तु उनके काव्य की सरलता एवं मधुरता को निहार कर उनके जन्मांध होने में शंका होती है। सन् 1583 ई. के लगभग, वे मृत्यु की गोद में सो गये।

mahakavi surdas hindi ki krishna-bhakti shakha ke sabse pratham evam sarvottam kavi han। surdas pehle bhakt evam baad mein kavi han। bhakti ki surdas jaisi tanmayata anya kaviyon mein milna darlbh hai। surdas ne apne bachpan ki aankhen delhi ke nikat sihi naamak gram mein san 1478 e. mein kholin। surdas janmandh the, parantu unke kavya ki saralta evam madhurta ko nihar kar unke janmandh hone mein shanka hoti hai। san 1583 e. ke lagbhag, ve mrityu ki god mein so gye।

रचनाएँ –

(1) सूरसागर

(2) साहित्य लहरी

(3) सूर सारावली 

 

काव्यगत विशेषताएँ-

  भावपक्ष- 

(अ) भावपक्ष गीत परम्परा का विकास- सूरदास ने विद्यापति की गीत परम्परा को विकसित किया, उनके पद गेय हैं तथा राग-रागिनी में खरे उतरते हैं।

(1) बाल-वर्णन-सूर का बाल-वर्णन इतना मोहक तथा मधुर है, जिसके आधार पर उन्हें वात्सल्य रस का सम्राट माना जाता है।

(ii) रस योजना-सूरदास का श्रृंगार वर्णन उत्कृष्ट कोटि का है। गोपियों के प्रति प्रेम, रासलीला तथा विभिन्न प्रकार की क्रीड़ाओं का सरस तथा आकर्षक वर्णन किया है। ऐसा वर्णन संयोग श्रृंगार का है। कृष्ण का मथुरा गमन करने के पश्चात् गोपियों तथा बृजवासियों का व्यथित होना विरह का वर्णन है। इसके अतिरिक्त सूर के काव्य में शान्त, अद्भुत तथा वात्सल्य रस की धारा भी प्रवाहित है।

(iii) भक्ति पद्धति- सूरदास की भक्ति, तुलसी के समान दास भाव की न होकर सखा भाव की है। इसमें भक्त भगवान के समक्ष दास भाव से प्रार्थना न करके सखा भाव से उन्हें अपना उद्धार करने की चुनौती देता है।

(iv) ज्ञान और भक्ति – साधारण मनुष्य ज्ञान भक्ति का अनुसरण नहीं कर सकता। अतः सूरदास ने ज्ञान की अपेक्षा भक्ति को सुगम ठहराया है।

 कलापक्ष-

(1) भाषा- सूरदास को ब्रजभाषा का निर्माता स्वीकारा गया है। सूरदास ने जन सामान्य में प्रचलित ब्रजभाषा को अपनाया है। भाषा सरस तथा माधुर्य से आपूरित है। संस्कृत शब्दों का भी प्रयोग है, जो जनसामान्य की समझ से परे नहीं है। लोकोक्तियों तथा मुहावरों के प्रयोग से भाषा में चार चाँद लग गए हैं। भाषा मर्मस्पर्शी तथा मोहक है। प्रचलित अरबी, फारसी शब्दों के साथ गुजराती, खड़ी बोली आदि भाषा के शब्द भी प्रयुक्त हैं।

(ii) शैली-  सूरदास ने मुक्तक शैली में मर्मस्पर्शी काव्य रचना की है। शैली की दृष्टि से गीतों की पद शैली को अपनाया है।

(iii) अलंकार योजना- सूरदास ने अलंकारों का स्वाभाविक प्रयोग किया है। त्रियमक, श्लेष, उपमा, रूपक, व्यतिरेक, उत्प्रेक्षा आदि अलंकारों का बड़ा ही सुन्दर तथा सटीक प्रयोग है। संक्षेप में सूर की भाषा शैली प्रवाहमयी, सजीव तथा सरस है। सरस है। सूर के काव्य में भावपक्ष तथा कलापक्ष का मणिकांचन योग है।

साहित्य में स्थान –

भक्ति साहित्य के शिखर कवि – सूरदास हिंदी साहित्य के भक्ति काल के सबसे बड़े कवि माने जाते हैं। इन्हें “भक्ति का सूर्य” कहा जाता है।

अष्टछाप के प्रमुख कवि – ये वल्लभाचार्य द्वारा स्थापित अष्टछाप के श्रेष्ठ कवि थे।

वात्सल्य रस के प्रवर्तक – हिंदी साहित्य में वात्सल्य रस को लोकप्रिय बनाने का श्रेय सूरदास को जाता है।

लोकप्रियता – सूरसागर के पद आज भी जन-जन की जुबान पर हैं। इनकी सरलता और भावुकता के कारण ये निरक्षर जनता के भी प्रिय कवि बने।

जो पै जिय लज्जा नहीं, कहा कहौं सौ बार।
एकहु अंक न हरि भजे, रे सठ ‘सूर’ गँवार॥

सूरदास जी कहते हैं कि हे गँवार दुष्ट, अगर तुझे अपने दिल में शर्म नहीं है, तो मैं तुझे सौ बार क्या कहूँ क्योंकि तूने तो एक बार भी भगवान् का भजन नहीं किया।

सुनि परमित पिय प्रेम की, चातक चितवति पारि।
घन आशा सब दुख सहै, अंत न याँचै वारि॥

प्रिय के प्रेम के या परिणाम की महत्ता को जानकर या सुनकर पपीहा बादल की ओर निरंतर देखता रहता है। उसी मेघ की आशा से सब दु:ख सहता है पर मरते दम तक भी पानी के लिए प्रार्थना नहीं करता। सच्चा प्रेम अपने प्रेमी से कभी कुछ नहीं माँगता या चाहता।

असन बसन बहु बिधि दये, औसर-औसर आनि।
मात पिता भैया मिले, नई रुचहि पहिचानि॥

उसी ईश्वर ने अनेक प्रकार के भोजन वस्त्रादि समय-समय पर लाकर दिए। और साथ ही नई-नई पहचान वाले माता, पिता, भाई आदि प्रियजन भी लाकर मिलाए।

ज्ञान और भक्ति

सूरदास ने ज्ञान की अपेक्षा भक्ति को अधिक सरल और श्रेष्ठ मार्ग माना है।

Mp Board Paper –  शिक्षा का समर्पित मंच

प्रस्तावना

आज की तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में, शिक्षा का महत्व किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए अनिवार्य हो गया है। छात्रों के लिए एक विश्वसनीय और समर्पित प्लेटफ़ॉर्म की आवश्यकता होती है, जो उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन कर सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, Mpboardpaper.com एक ऐसा अनूठा मंच है, जो मध्य प्रदेश के बोर्ड परीक्षाओं में आपके हर सवाल का समाधान पेश करता है। चाहे आपके बच्चे की परीक्षा समीप हो या आप खुद बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, Mpboardpaper.com आपकी सभी अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है।

Mpboardpaper.com का परिचय

Mpboardpaper.com एक ऐसा अत्याधुनिक मंच है, जो छात्रों के लिए मध्यम और उच्च विद्यालय स्तर पर पाठ्यक्रम संबंधी सभी सामग्री, पुरालेख, और अध्ययन के लिए उपयोगी संसाधनों को एकत्र करता है। हमारा मुख्य उद्देश्य छात्रों की सहायता करना और उन्हें परीक्षा के दौरान सही जानकारी, सामग्री और मार्गदर्शन प्रदान करना है। हमारी वेबसाइट पर आपको निम्नलिखित सेवाएँ मिलेंगी:

कक्षा 1 से 12 तक की सामग्री: सभी कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म आपके बच्चे के लिए एक सर्वोत्तम अध्ययन संसाधन प्रदान करता है, जो उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करता है। कक्षा 1 से 12 तक की पाठ्य सामग्री, लैंग्वेज, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों के लिए विस्तृत सामग्री एक ही जगह पर उपलब्ध है।
पुरानी प्रश्न पत्र: जिन छात्रों को परीक्षा की तैयारी के दौरान पिछले प्रश्न पत्रों का अध्ययन करना महत्वपूर्ण लगता है, उनके लिए Mpboardpaper.com विशेष रूप से पुरानों प्रश्न पत्रों की एक विस्तृत संग्रहत्री प्रदान करता है। यहाँ पर, छात्र पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं और उन प्रश्नों के आधार पर अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।
समाचार और अपडेट: हम छात्रों को सबसे हालिया समाचार, मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा से संबंधित घोषणाएँ, और महत्वपूर्ण अपडेट प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इससे छात्रों को किसी भी बदलाव के बारे में समय पर जानकारी मिल सकेगी, ताकि वे अपनी योजना में आवश्यक सुधार कर सकें।
अध्ययन तकनीक और टिप्स: सिर्फ अध्ययन सामग्री होना ही पर्याप्त नहीं है; सही अध्ययन तकनीक और सुझाव भी महत्वपूर्ण हैं। Mpboardpaper.com पर, हम छात्रों को अध्ययन के लिए प्रभावी तकनीकें, समय प्रबंधन के सुझाव और उच्चतम प्रदर्शन के लिए रणनीतियाँ प्रदान करते हैं। ये सभी टिप्स छात्रों को अपनी क्षमता को पूरी तरह से पहचानने और विकसित करने में मदद करेंगे।
परीक्षा में तनाव प्रबंधन: बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव और दबाव महसूस करना एक सामान्य स्थिति है। Mpboardpaper.com इस प्रभावी तरीके से छात्रों की मदद करता है। हम नियमित रूप से मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के बारे में पॉजिटिव सुझाव साझा करते हैं, ताकि छात्र परीक्षा के नज़दीक आने पर मानसिक रूप से स्थिर और आत्मविश्वासी रह सकें।
शिक्षा की हर सीढ़ी पर सहारा

Mpboardpaper.com  न केवल एक शिक्षा प्लेटफार्म है, बल्कि यह छात्रों की शिक्षा की हर सीढ़ी पर काम करने का संकल्प लिए हुए है। हम मानते हैं कि सभी छा त्रों में अद्वितीय क्षमताएँ होती हैं, और हमें उनकी पहचान करने और उन्हें विकसित करने में सहायता करनी चाहिए।

शैक्षणिक उत्कृष्टता: हमारी कोशिश होती है कि सभी विद्यार्थी अपनी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ सकें। हम विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करते हैं।
ध्यान केंद्रित और रचनात्मक अध्ययन: Mpboardpaper.com पर अध्ययन सामग्री के साथ रचनात्मकता को शामिल किया गया है। ऐसे तरीके जो छात्रों को ध्यान केंद्रित रखने में मदद करेंगे, उन्हें सिखाए जाते हैं।
कोचिंग और ट्यूशन की जानकारी: अक्सर छात्रों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। Mpboardpaper.com पर हम शैक्षणिक कोचिंग और ट्यूशन के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे छात्र बेहतर अवबोधन कर सकें।
शिक्षकों और विशेषज्ञों के विचार: हमने प्रतिष्ठित शिक्षकों और विशेषज्ञों से विचार और साक्षात्कार शामिल किए हैं, जो छात्रों को प्रेरणा देने और सही दिशा में मार्गदर्शन करने में सहायता करेंगे।
निष्कर्ष

Mpboardpaper.com एक ऐसी वेबसाइट नहीं है जो बस एक परीक्षा की तैयारी करने में मदद करती है, बल्कि यह एक समर्पित शैक्षणिक सहारा है जो छात्रों को उनके शिक्षा के सफर में हर कदम पर मार्गदर्शन करता है। हमारे साथ, छात्र अपनी पूर्ण क्षमता की पहचान कर सकते हैं और उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा में सकारात्मक परिणाम पाने का अवसर मिलता है। यदि आप मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं, तो Mpboardpaper.com आपकी सबसे अच्छा साथी बन सकता है। आज ही हमारी वेबसाइट पर जाएँ और अपने अध्ययन को उस स्तर तक बढ़ाएँ जो आपको सफलता की ओर अग्रसर करे। शिक्षा के प्रति समर्पित रहें और अपनी मेहनत के बल पर सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते रहें!

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top