Class 12th Geography Traimasik Paper 2026-27 | MP Board कक्षा12वीं भूगोल त्रैमासिक पेपर 2026-27

     MP Board Class 12th Geography Trimasik Paper 2026-27 : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MP Board) द्वारा आयोजित की जाने वाली त्रैमासिक परीक्षाएँ शैक्षणिक सत्र 2026–27 की पहली औपचारिक परीक्षा प्रक्रिया है। कक्षा 12वी के छात्रों के लिए यह चरण अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है, क्योकि त्रैमासिक परीक्षा का अंक आपके रिजल्ट के जुड़ता है।

      इस पोस्ट में एमपी बोर्ड के अद्यतन पाठ्यक्रम, शैक्षणिक कैलेंडर और निर्धारित अंक विभाजन के आधार पर 75 अंकों का प्रामाणिक मॉडल प्रश्न पत्र प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक खंड के आदर्श उत्तर, लेखन प्रारूप तथा परीक्षा में 100% सफलता प्राप्ति के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ शामिल की गई हैं।

Class 12th Geography Traimasik Paper 2026-27

MP Board 12th Geography Quarterly Exam 2026-27 -PDF Download –

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 12वीं

 विषय – भूगोल(Geography)


निर्देश

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 6 अंक आवंटित हैं।

  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 13 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।

  4. प्रश्न क्रमांक 14 से 17 के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।

  5. प्रश्न क्रमांक 18 के लिए 4 अंक आवंटित हैं।

  6. प्रश्न क्रमांक 19 व 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।

  7. आवश्यकतानुसार स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइये।

  8. प्रश्न क्रमांक 5 से 19 तक सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्र01. सही विकल्प चुनकर लिखिए-

  1. निम्नलिखित में कौन सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है?

    • (अ) मानव बुद्धिमत्ता

    • (ब) प्रौद्योगिकी

    • (स) लोगों का अनुभव

    • (द) मानवीय भाईचारा

  2. निम्नलिखित में कौन सा एक विरल जनसंख्या का क्षेत्र नहीं है-

    • (अ) अटाकामा

    • (ब) दक्षिण पूर्वी एशिया

    • (स) भूमध्य रेखीय प्रदेश

    • (द) ध्रुवीय प्रदेश

  3. निम्नलिखित में से कौन सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है-

    • (अ) शिक्षा

    • (ब) काम और रोजगार

    • (स) व्यवसाय

    • (द) विवाह

  4. मानव विकास सूचकांक 2011 के संदर्भ में विश्व के देशों में भारत का कौन सा स्थान है-

(अ) 126

(ब) 129

(स) 128

(द) 134

5. निम्नलिखित में से कौन सा नगर नदी के तट पर अवस्थित नहीं 

    • (अ) आगरा

    • (ब) पटना

    • (स) भोपाल

    • (द) कोलकाता

6.निम्नलिखित में से कौन सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है-

  • (अ) पूंजीवाद

 

      • (ब) समाजवाद

      • (स) मिश्रित

      • (द) कोई भी नहीं

प्र02. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  • (अ) आदिम समाज भौतिक पर्यावरण को ……………….. के रूप में धारण करते हैं।

  • (ब) संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार ……………….. देशों में लिंगानुपात स्त्रियों के अनुकूल है।

  • (स) इस्पात व चीन उद्योग ……………….. के समीप स्थापित होते हैं।

  • (द) वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक नगरीकृत जनसंख्या ……………….. राज्य में पाई जाती है।

  • (य) मध्य प्रदेश की पचमढ़ी ……………….. नगर है।

  • (र) विनिर्माण का शाब्दिक अर्थ ……………….. है।

प्र03. सही जोड़ियां मिलाइये-

कॉलम Aकॉलम B

(1) सहकारी कृषि

(अ) नार्वे

(2) पंचास

(ब) पिट्सबर्ग

(3) मानव विकास सूचकांक में प्रथम

(स) अर्जेंटीना

(4) विश्व में सबसे बड़ा जूट उत्पादक

(द) भारत

(5) विश्व का सबसे बड़ा चाय निर्यातक

(य) चीन

(6) जंग का कटोरा

(र) डेनमार्क

प्र04. एक वाक्य में उत्तर लिखिए-

  1. जनसंख्या वृद्धि दर से क्या आशय है?

  2. जापान का आयु लिंग पिरामिड किस प्रकार की जनसंख्या को प्रदर्शित करता है?

  3. वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं, कहलाते हैं।

  4. कायिक घनत्व क्या है?

  5. भारतीय डायस्पोरा के अनुसार भारत की कितनी जनसंख्या ने अन्य देशों में उत्प्रवास किया है।

प्र05. सत्य/असत्य बताइए-

  • (अ) 15वीं शताब्दी के अन्त में यूरोप के देशों ने अन्वेषण का प्रयास शुरू किया।

  • (ब) वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण व लॉक डाउन के कारण प्रवास की दिशा नगर से ग्राम की ओर रही है।

  • (स) छोटे पैमाने के उद्योगों में रोजगार के अवसर अधिक होते हैं।

  • (द) सेन फ्रांसिसको के समीप सिलिकॉन वैली रसायन उद्योग के कारण विश्व प्रसिद्ध है।

  • (य) भारत मानव विकास सूचकांक के शीर्ष 10 देशों में से एक है।

लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्र06. भारत में स्वतंत्रता के बाद से वर्तमान में जनसंख्या घनत्व में क्या बदलाव आया है?

अथवा भारत की श्रमजीवी जनसंख्या के व्यावसायिक संवर्ग बताइए।

प्र07. आमूलवादी (रेडिकल) विचारधारा क्या थी?

अथवा व्यवहारवादी विचारधारा को समझाइए।

प्र08. प्रवास के किन्हीं दो प्रतिकर्ष कारकों को लिखिए।

अथवा प्रवास के किन्हीं दो अपकर्ष कारकों को लिखिए।

प्र09. जनसंख्या अपघटन से आप क्या समझते हैं?

अथवा लिंग अनुपात कैसे मापा जाता है?

प्र010. निवल बोया गया क्षेत्र तथा सकल बोया क्षेत्र में अंतर बताइए।

अथवा शुष्क कृषि तथा आर्द्र कृषि में क्या अंतर है?

प्र011. भारत के अत्यंत शुष्क एवं उष्ण प्रदेशों में जनसंख्या निम्न क्यों है?

अथवा भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है?

प्र012. ग्रामीण से नगरीय क्षेत्रों में पुरुष प्रवास अधिक क्यों होता है?

अथवा ग्रामीण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास करने वाली स्त्रियों की संख्या अधिक क्यों है?

प्र013. स्थानांतरी कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है विवेचना कीजिए।

अथवा बाजारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है?

प्र014. चावल रहित गहन निर्वहन कृषि के अंतर्गत किन फसलों की कृषि की जाती है?

अथवा ऑस्ट्रेलिया के डाउंस एवं न्यूजीलैंड के कैंटरबरी में किस प्रकार की कृषि की जाती है?

प्र015. मानव भूगोल के तीन उपक्षेत्रों के नाम लिखिए।

अथवा मानव का प्राकृतिकरण समझाइए।

प्र016. भारत में ग्रामीण बस्तियों के विभिन्न प्रकारों के लिए उत्तरदायी कारक व दशाएं बताइए।

अथवा मिशन स्मार्ट सिटी क्या है?

प्र017. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक व आर्थिक कारकों का वर्णन कीजिए।

अथवा भारत में जनसंख्या वृद्धि के प्रावस्थाओं का वर्णन कीजिए।

प्र018. मानव भूगोल अन्य सामाजिक विज्ञानों से किस प्रकार संबंधित है।

अथवा आयु-लिंग पिरामिड क्या होता है? इसके प्रमुख प्रकार बताइए।

मानचित्र संबंधी प्रश्न

प्र019. दिए गए विश्व मानचित्र में निम्न में से किन्हीं 4 स्थानों को पहचान कर नाम लिखिए-

  1. सर्वोच्च मानव विकास सूचकांक वाला देश

  2. वाणिज्य पशुधन पालन का प्रमुख क्षेत्र

  3. भूमध्यसागरीय कृषि का क्षेत्र

  4. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल

  5. दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश

  6. उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा देश

  7. रूर क्षेत्र

प्र020. भारत के मानचित्र में निम्न में से किन्हीं 4 स्थानों को प्रदर्शित कीजिए-

  1. दिल्ली – सर्वाधिक नगरीकृत केन्द्र शासित प्रदेश

  2. मुम्बई – सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर

  3. अरुणाचल प्रदेश – सबसे विरल जनसंख्या वाला राज्य

  4. बिहार – सर्वाधिक जनघनत्व वाला राज्य

  5. भारत का चाय उत्पादक क्षेत्र

  6. भारत का कॉफी उत्पादक क्षेत्र

  7. केरल – भारत का सर्वोच्च मानव विकास सूचकांक वाला राज्य


MP Board 12th Geography त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का महत्व –

त्रैमासिक परीक्षा छात्रों को यह समझने का मौका देती है कि उन्होंने साल की शुरुआत में कितनी अच्छी तरह से पढ़ाई की है। इसके कुछ मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
* आत्म-मूल्यांकन: छात्र अपने मजबूत और कमजोर विषयों को पहचान सकते हैं।
* समय-प्रबंधन: वे समय-सीमा के भीतर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास कर सकते हैं।
* फाइनल परीक्षा की तैयारी: यह परीक्षा वार्षिक बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार से परिचित कराती है। इसमें प्राप्त अंक सीधे तौर पर अंतिम परिणाम में नहीं जुड़ते, लेकिन अच्छे अंक लाना आत्मविश्वास बढ़ाता है।

कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का सिलेबस और टाइम टेबल सिलेबस ( Traimasik Paper 2026-27 Syllabus) –

एमपी बोर्ड 12th Geography traimasik pariksha 2026-27 का सिलेबस बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के पहले तीन महीनों पर आधारित होगा। आमतौर पर इसमें पाठ्यक्रम का लगभग 30% से 40% हिस्सा शामिल होता है। छात्रों  को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए संशोधित पाठ्यक्रम को देखें। त्रैमासिक परीक्षा के सिलेबस में हिंदी, संस्‍कृत, संस्‍कृत, संस्‍कृत, सामाजिक संस्‍कृत और संस्कृत जैसे सभी मुख्य विषयों के शुरुआती अध्याय शामिल होंगे।

MP Board Time Table –

MP Board 12th Geography   त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल आमतौर पर परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले जारी किया जाता है। ये परीक्षाएँ आमतौर पर अगस्त या सितंबर के महीनों में आयोजित की जाती हैं। छात्रों को नवीनतम जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट और MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.nic.in) पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है। टाइम टेबल जारी होते ही हम यहाँ अपडेट करेंगे।

Class 12th Geography Trimasik Paper 2026-27 कहाँ और कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज अभ्यास प्रश्न पत्र (practice papers) हैं। ये प्रश्न पत्र छात्रों को परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करते हैं।

  1. आधिकारिक प्रश्न पत्र: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक त्रैमासिक प्रश्न पत्र परीक्षा से ठीक पहले ही उपलब्ध होते हैं।
  2. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers):  तैयारी के लिए सबसे अच्छा तरीका पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना है। ये प्रश्न पत्र परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों को समझने में मदद करते हैं। आप हमारी वेबसाइट पर पिछले साल के MP Board 12th Sanskrit traimasik pariksha 2026-27 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions): हम विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक सेट भी प्रदान करेंगे जो परीक्षा में पूछे जाने की अधिक संभावना रखते हैं।

📢 NOTE:
यदि आपको कोई भी विषय का पेपर डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो कमेंट में बताएं – हम आपको तुरंत सहायता करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top