Class 12th accountancy Traimasik Paper 2026-27 | MP Board कक्षा12वीं लेखाशास्त्र त्रैमासिक पेपर 2026-27

     MP Board Class 12th accountancy Trimasik Paper 2026-27 : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MP Board) द्वारा आयोजित की जाने वाली त्रैमासिक परीक्षाएँ शैक्षणिक सत्र 2026–27 की पहली औपचारिक परीक्षा प्रक्रिया है। कक्षा 12वी के छात्रों के लिए यह चरण अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है, क्योकि त्रैमासिक परीक्षा का अंक आपके रिजल्ट के जुड़ता है।

      इस पोस्ट में एमपी बोर्ड के अद्यतन पाठ्यक्रम, शैक्षणिक कैलेंडर और निर्धारित अंक विभाजन के आधार पर 75 अंकों का प्रामाणिक मॉडल प्रश्न पत्र प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक खंड के आदर्श उत्तर, लेखन प्रारूप तथा परीक्षा में 100% सफलता प्राप्ति के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ शामिल की गई हैं।

Class 12th accountancy Traimasik Paper 2026-27 | MP Board कक्षा12वीं लेखाशास्त्र त्रैमासिक पेपर 2026-27
Class 12th accountancy Traimasik Paper 2026-27 | MP Board कक्षा12वीं लेखाशास्त्र त्रैमासिक पेपर 2026-27

MP Board 12th accountancy Quarterly Exam 2026-27 -PDF Download –

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 12वीं

 विषय – लेखाशास्त्र(accountancy)


निर्देश

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 6 अंक आवंटित हैं।

  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 13 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।

  4. प्रश्न क्रमांक 14 से 17 के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।

  5. प्रश्न क्रमांक 18 के लिए 4 अंक आवंटित हैं।

  6. प्रश्न क्रमांक 19 व 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।

  7. आवश्यकतानुसार स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइये।

  8. प्रश्न क्रमांक 5 से 19 तक सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए: (1×6=6)**

(i) आय-व्यय खाते से ज्ञात होता है –
(अ) सकल लाभ
(ब) शुद्ध लाभ
(स) आधिक्य या कमी
(द) नगद शेष

(ii) अंशों का हरण करते समय अंश पूंजी को नामे किया जाता है –
(अ) अंकित मूल्य से
(ब) मांगी गई राशि से
(स) चुकाया गया मूल्य से
(द) निर्गमित मूल्य से

(iii) साझेदारी का अनिवार्य अंग है –
(अ) हानि को बाँटना
(ब) हानि तथा लाभ दोनों को बाँटना
(स) लाभों को बाँटना
(द) संपत्तियों को बाँटना

(iv) रोकड़ प्रवाह विवरण संबंधित है –
(अ) लेखांकन प्रमाप-3 से
(ब) लेखांकन प्रमाप-6 से
(स) लेखांकन प्रमाप-9 से
(द) लेखांकन प्रमाप-12 से

(v) निम्न में से कौन सा वित्तीय विवरणों के विश्लेषण का उपकरण नहीं है?
(अ) तलपट
(ब) तुलनात्मक विवरण
(स) अनुपात विश्लेषण
(द) समाकार विवरण

(vi) ख्याति –
(अ) एक चल संपत्ति है।
(ब) एक स्थायी संपत्ति है।
(स) एक मूर्त संपत्ति है।
(द) एक कृत्रिम संपत्ति है।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:          (1×7=7)

(i) अयाचित लाभांश __________ पक्ष में दर्शाया जाता है।
(ii) अनुपात विश्लेषण दो मदों के मध्य __________ संबंध को अभिव्यक्त करता है।
(iii) ऋणपत्र, ऋण का एक लिखित __________ है।
(iv) अंशों का हरण करने से पूर्व उसकी सूचना देना __________ है।
(v) प्रतिभूति प्रीमियम __________ प्रकृति का लाभ है।
(vi) प्राप्ति-भुगतान खाता __________ व्यवहारों का सारांश है।
(vii) आय-व्यय खाता एक __________ खाता है।

प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए:                     (1×6=6)

‘अ’                                                     ‘ब’
(1) विघटन के पश्चात् प्रथम भुगतान |                                (अ) साझेदार का ऋण |
(2) साझेदार की मृत्यु पर उसके हिस्से का भुगतान |         (ब) अनिवार्य नहीं है |
(3) फर्म का आंतरिक दायित्व |                                       (स) कानूनी उत्तराधिकारी को |
(4) फर्म का बाह्य दायित्व                                                (द) पेशेवर व्यक्ति |
(5) साझेदारी संलेख बनाना                                              (इ) तृतीय पक्ष को |
(6) चिकित्सक                                                                 (फ) बैंक ऋण |

प्रश्न 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए:                                          (1×7=7

(i) आय-व्यय खाता किस खाते की सहायता से बनाया जाता है?
(ii) कंपनी के लाभ-हानि को अनुसूची के अनुसार कौन-से शीर्षक में दिखाया जाता है?
(iii) कुल लागत, कुल विक्रय के बराबर कहाँ होती है?
(iv) ऋणपत्र का प्रतिफल क्या कहलाता है?
(v) पुराने और नये अनुपात का अंतर क्या कहलाता है?
(vi) ख्याति के मूल्यांकन का आधार क्या है?
(vii) कौन-सी ख्याति हमेशा बदलती रहती है?

प्रश्न 5. सत्य / असत्य लिखिए:                                                            (1×6=6)

(i) कंपनी के चिट्ठे में अधिकृत पूंजी को दर्शाने की आवश्यकता नहीं होती है।
(ii) वित्तीय विश्लेषण केवल लेनदारों द्वारा प्रयोग में लाए जाते हैं।
(iii) तुलनात्मक विवरण क्षैतिज विश्लेषण का एक रूप है।
(iv) बंधक ऋणपत्र सुरक्षित ऋणपत्र कहलाते हैं।
(v) अंशों के समर्पण का अधिकार अंशधारी का होता है।
(vi) साझेदारी अनुबंध सदैव लिखित होता है।

प्रश्न क्रमांक 6 से 15 (प्रत्येक 2 अंक)

प्रश्न 6: गैर-व्यापारिक संस्थाओं के उदाहरण लिखिए। (कोई चार)

अथवा

प्राप्ति-भुगतान खाता किसे कहते हैं?

प्रश्न 7: साझेदारी अधिनियम 1932 के अनुसार साझेदारी की परिभाषा लिखिए।

अथवा

लाभ-हानि नियोजन खाता किसे कहते हैं?

प्रश्न 8: ख्याति की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

नये साझेदार को कौन-से प्रमुख अधिकार प्राप्त होते हैं?

प्रश्न 9:साझेदार के निष्कासन से क्या समझते हैं?

अथवा

लाभ प्राप्ति का अनुपात किसे कहते हैं?

प्रश्न 10: साझेदारी का समापन किसे कहते हैं?

अथवा

फर्म के समापन पर कौन-कौन से खाते खोले जाते हैं?

प्रश्न 11: कंपनी की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

अग्रिम याचना किसे कहते हैं?

प्रश्न 12: समता अंशों की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

अंशों के हरण का अंशधारी पर प्रभाव लिखिए।

प्रश्न 13: ऋणपत्रों की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

अशोध्य ऋणपत्र किसे कहते हैं?

प्रश्न 14: वित्तीय विवरण की कोई दो सीमाएँ लिखिए।

अथवा

तुलनात्मक वित्तीय विवरण किसे कहते हैं?

प्रश्न 15: चालू अनुपात किसे कहते हैं?

अथवा

रोकड़ बहाव विवरण किसे कहते हैं?

प्रश्न क्रमांक 16 से 19 (प्रत्येक 3 अंक)

प्रश्न 16: आय-व्यय खाते की विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

निम्नांकित सूचनाओं के आधार पर 31 दिसम्बर, 2018 को डी.बी. क्लब का प्राप्ति-भुगतान खाता बनाइए:

1 जनवरी, 2018 रोकड़ शेष: 20,000 रु. ,प्रवेश शुल्क: 5,000 रु., वेतन दिया: 2,000 रु. पुस्तकों का क्रय: 5,000 रु. विविध व्यय: 2,500 रु.

प्रश्न 17: किन दशाओं में एक साझेदार फर्म से अवकाश ग्रहण कर सकता है?

अथवा

पुनर्मूल्यांकन खाता एवं वसूली खाते में अंतर लिखिए। (कोई तीन)

प्रश्न 18:पूर्वाधिकार अंशों के प्रकार लिखिए।

अथवा

महाजन लि. ने जनता में 10 रु. वाले 30,000 समता अंश निर्गमित किये। संपूर्ण राशि एकमुश्त प्राप्त हो गयी। कम्पनी की पुस्तकों में आवश्यक जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए।

प्रश्न 19: एक अच्छे वित्तीय विवरण के आवश्यक गुण लिखिए। (कोई तीन)

अथवा

वित्तीय विवरणों के विश्लेषण के उद्देश्य लिखिए। (कोई तीन)

प्रश्न क्रमांक 20 से 23 (प्रत्येक 4 अंक)**

प्रश्न 20:साझेदारी संलेख के अभाव में लागू होने वाले नियमों का उल्लेख कीजिए। (कोई चार)

अथवा

कुमुद, सुमुद तथा कीर्ति ने 1-4-2016 को साझेदारी प्रारंभ की। उनका लाभालाभ अनुपात क्रमशः 4:3:3 है। कुमुद ने व्यक्तिगत रूप से कीर्ति को गारंटी दी है कि पूंजी पर 5% वार्षिक ब्याज लगाने के बाद उसका लाभ का भाग 40,000 रु. से कम किसी भी वर्ष में नहीं होगा। उनकी पूंजी क्रमशः 3,00,000 रु., 2,00,000 रु. और 1,50,000 रु. थी। 31 मार्च, 2017 को समाप्त होने वाले वर्ष का लाभ 1,60,000 रु. था। लाभ-हानि नियोजन खाता बनाइये।

प्रश्न 21: 1 जनवरी, 2018 को ख्याति का मूल्यांकन विगत पाँच वर्षों के औसत लाभ के तीन वर्षों के क्रय पर कीजिए। पाँच वर्षों के लाभ-हानि निम्नलिखित हैं:

2014 लाभ: 20,000 रु.

2015 लाभ: 15,000 रु.

2016 हानि: 13,000 रु.

2017 लाभ: 30,000 रु.

2018 लाभ: 38,000 रु.

अथवा

फर्म में नये साझेदार के प्रवेश के कोई चार कारण लिखिए।

प्रश्न 22: अंशों के हरण की विधि लिखिए।

अथवा

अंशों के निर्गमन संबंधी जर्नल प्रविष्टियाँ दीजिए।

प्रश्न 23: निम्नलिखित से चालू अनुपात ज्ञात कीजिए:

 लेनदार  1,00,000 स्थायी संपत्तियां   7,50,000
अदत्त वेतन  12,000 स्टॉक 2,50,000
देय विपत्र | 88,000 देनदार 75,000
पूर्वदत्त व्यय  5,000 बैंक में रोकड़  2,70,000

अथवा

रोकड़ प्रवाह विवरण बनाने का महत्त्व लिखिए।


MP Board 12th accountancy त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का महत्व –

त्रैमासिक परीक्षा छात्रों को यह समझने का मौका देती है कि उन्होंने साल की शुरुआत में कितनी अच्छी तरह से पढ़ाई की है। इसके कुछ मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
* आत्म-मूल्यांकन: छात्र अपने मजबूत और कमजोर विषयों को पहचान सकते हैं।
* समय-प्रबंधन: वे समय-सीमा के भीतर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास कर सकते हैं।
* फाइनल परीक्षा की तैयारी: यह परीक्षा वार्षिक बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार से परिचित कराती है। इसमें प्राप्त अंक सीधे तौर पर अंतिम परिणाम में नहीं जुड़ते, लेकिन अच्छे अंक लाना आत्मविश्वास बढ़ाता है।

कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का सिलेबस और टाइम टेबल सिलेबस ( Traimasik Paper 2026-27 Syllabus) –

एमपी बोर्ड 12th accountancy traimasik pariksha 2026-27 का सिलेबस बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के पहले तीन महीनों पर आधारित होगा। आमतौर पर इसमें पाठ्यक्रम का लगभग 30% से 40% हिस्सा शामिल होता है। छात्रों  को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए संशोधित पाठ्यक्रम को देखें। त्रैमासिक परीक्षा के सिलेबस में हिंदी, संस्‍कृत, संस्‍कृत, संस्‍कृत, सामाजिक संस्‍कृत और संस्कृत जैसे सभी मुख्य विषयों के शुरुआती अध्याय शामिल होंगे।

MP Board Time Table –

MP Board 12th accountancy   त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल आमतौर पर परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले जारी किया जाता है। ये परीक्षाएँ आमतौर पर अगस्त या सितंबर के महीनों में आयोजित की जाती हैं। छात्रों को नवीनतम जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट और MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.nic.in) पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है। टाइम टेबल जारी होते ही हम यहाँ अपडेट करेंगे।

Class 12th accountancy Trimasik Paper 2026-27 कहाँ और कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज अभ्यास प्रश्न पत्र (practice papers) हैं। ये प्रश्न पत्र छात्रों को परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करते हैं।

  1. आधिकारिक प्रश्न पत्र: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक त्रैमासिक प्रश्न पत्र परीक्षा से ठीक पहले ही उपलब्ध होते हैं।
  2. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers):  तैयारी के लिए सबसे अच्छा तरीका पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना है। ये प्रश्न पत्र परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों को समझने में मदद करते हैं। आप हमारी वेबसाइट पर पिछले साल के MP Board 12th Sanskrit traimasik pariksha 2026-27 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions): हम विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक सेट भी प्रदान करेंगे जो परीक्षा में पूछे जाने की अधिक संभावना रखते हैं।

📢 NOTE:
यदि आपको कोई भी विषय का पेपर डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो कमेंट में बताएं – हम आपको तुरंत सहायता करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top