MP Board Academic Calendar 2026-27: Blueprint, Syllabus जारी! PDF डाउनलोड करें

मध्‍य प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हर साल कक्षा 9वीं से 12वी तक के छात्रो के लिए Academic Session 2026-27 जारी किया जाता है। यह पूरे शैक्षणिक सत्र का एक ब्‍लूप्रिंट होता है।

यदि आप एक छात्र, शिक्षक या अभिभावक हैं, तो MP Board Academic Calendar 2026-27 को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। शैक्षणिक कैलेंडर की मदद से आप पूरे शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई, परीक्षा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की बेहतर योजना बना सकते हैं। इसका सही तरीके से उपयोग करके विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित कर सकते हैं और वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने की तैयारी कर सकते हैं।

इस विस्तृत आर्टिकल में हम कक्षा 9वीं से 12वीं तक के MP Board Shaikshik Calendar 2026-27 के हर महत्वपूर्ण पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही, इसमें दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश, शैक्षणिक गतिविधियां, परीक्षा संबंधी जानकारी और Blueprint से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी समझेंगे।

MP Board Academic Calendar 2026-27, Blueprint & Syllabus | कक्षा 9वीं से 12वीं

MP Board Exam Dates 2026-27 : कब होगी परीक्षाएं?

नए शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के मुताबिक इस वर्ष आपकी परीक्षाओं का आयोजन कुछ इस प्रकार किया जाएगा :

  1. त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exams): शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा 9वी से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं सितम्बर 2026 के महीने में होगा । इसमें जून से लेकर सितम्बर तक का सिलेबस से पूछा जाएगा।
  2. अर्द्धवार्षिक परीक्षा (Half-Yearly Exams): आपकी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नवम्बर 2026 में आयोजित की जा सकती हैं। इसमें शुरुआत से लेकर नवम्बर तक का पूरा कोर्स आएगा।
  3. प्री-बोर्ड परीक्षा (Pre-Board Exams): कक्षा 10वीं और 12वीं (बोर्ड कक्षाओं) के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी 2027 में ली जाएंगी ताकि वे मुख्य परीक्षा के लिए तैयार हो सकें।
  4. वार्षिक परीक्षा (Annual Board Exams): एमपी बोर्ड की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं फरवरी – मार्च 2027 में आयोजित होंगी, जिसमें 100% सिलेबस आएगा।

MP Board Academic Calendar और Blueprint का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कैसे करें?

छात्र कैलेंडर की PDF डाउनलोड करके अपने फोन मे छोड़ देते हैं, जो कि एक गलती है। PDF Download करने के बाद आपको ये 2 काम सबसे पहले करने चाहिए –

  • ब्लूप्रिंट को समझें: PDF के अंत में दिए गए Blueprint (अंकयोजना) को ध्यान से जरूर देखें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि किस अध्याय से कितने अंकों के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और प्रश्न-पत्र में 1 अंक के Objective प्रश्नों से लेकर 4 अंक तक के बड़े प्रश्नों का किस प्रकार वितरण किया गया है। जिस अध्याय से अधिक अंकों के प्रश्न आने की संभावना हो, उस अध्याय की तैयारी पर विशेष ध्यान दें। इससे आप अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित कर पाएंगे और परीक्षा की तैयारी अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
  • मंथली टारगेट सेट करें: हर महीने की शुरुआत में Academic Calendar देखकर यह जांचें कि उस महीने स्कूल में कौन-कौन से अध्याय पढ़ाए जाने हैं। इन अध्यायों की एक अलग सूची बनाएं और अपनी Self-Study भी उसी के अनुसार प्लान करें। इससे आप स्कूल में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम के साथ-साथ घर पर भी नियमित तैयारी कर सकेंगे और समय पर अपना पूरा कोर्स पूरा करने में मदद मिलेगी।

परीक्षा तैयारी का तरीका

MP Board के संभावित schedule के अनुसार Quarterly exams सितंबर 2026 में, half yearly exams दिसंबर 2026 में, Pre-board जनवरी 2027 में, और  Annual board exams फरवरी–मार्च 2027 में हो सकते हैं. इसलिए तैयारी को एक ही बार में नही, बल्कि चरणों मे करना बेहतर रहेगा।

एक practical approach यह है:

  1. जून–सितंबर: basic concept + quarterly syllabus.

  2. अक्टूबर–दिसंबर: half-yearly revision + answer writing.

  3. जनवरी: pre-board mock test + weak topics.

  4. फरवरी–मार्च: full syllabus revision + sample papers.

<<<<< कैलेंडर की PDF डाउनलोड करने के लिए यहॉं पर क्लिक करें । pdf Download kare >>>>>

FAQ style text

Q. MP Board Academic Calendar 2026-27 क्यों जरूरी है?
Ans. क्योंकि इससे पूरे session की पढ़ाई, exams और syllabus को planned तरीके से manage किया जा सकता है |

Q. परीक्षा की तैयारी का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
Ans. Calendar के अनुसार monthly study plan बनाकर, blueprint और exam pattern के हिसाब से revision करना सबसे अच्छा तरीका है |

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top