MP Board Class 12th Physics Trimasik Paper 2026-27 : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MP Board) द्वारा आयोजित की जाने वाली त्रैमासिक परीक्षाएँ शैक्षणिक सत्र 2026–27 की पहली औपचारिक परीक्षा प्रक्रिया है। कक्षा 12वी के छात्रों के लिए यह चरण अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है, क्योकि त्रैमासिक परीक्षा का अंक आपके रिजल्ट के जुड़ता है।
इस पोस्ट में एमपी बोर्ड के अद्यतन पाठ्यक्रम, शैक्षणिक कैलेंडर और निर्धारित अंक विभाजन के आधार पर 75 अंकों का प्रामाणिक मॉडल प्रश्न पत्र प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक खंड के आदर्श उत्तर, लेखन प्रारूप तथा परीक्षा में 100% सफलता प्राप्ति के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ शामिल की गई हैं।

MP Board 12th Physics Quarterly Exam 2026-27 -PDF Download –
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 12वीं
विषय – भौतिक शास्त्र(Physics)
निर्देश:
-
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न क्रमांक 6 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिये गए हैं।
-
प्रश्न क्रमांक 1 से 3 तक प्रत्येक प्रश्न पर 6 अंक और उनके उपप्रश्न पर 1 अंक आवंटित है।
-
प्रश्न क्रमांक 4 से 5 तक प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक और उनके उपप्रश्न पर 1 अंक आवंटित है।
-
प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक आवंटित हैं।
-
प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक आवंटित हैं।
-
प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक के प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक आवंटित हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें:
(1) किसी चालक में विद्युत प्रवाह है:
(a) धनावेशों का प्रवाह
(b) मुक्त इलेक्ट्रॉनों का प्रवाह
(c) अणुओं का प्रवाह
(d) इनमें से कोई नहीं
(2) किसी परिपथ में 12 वोल्ट की बैटरी 6 ओम बाह्य प्रतिरोध के साथ जुड़ी है। परिपथ में धारा का मान कितना होगा?
(a) 1 A
(b) 2 A
(c) 6 A
(d) 10 A
(3) दो संधारित्रों को समांतर क्रम में जोड़ने पर प्रत्येक पर समान होगा:
(A) आवेश
(B) विभव
(C) आवेश, विभव दोनों
(D) न आवेश, न विभव
(4) एक तार को खींचकर उसकी लंबाई दुगुनी करने पर उसका प्रतिरोध हो जाएगा:
(A) आधा
(B) दोगुना
(C) एक चौथाई
(D) चार गुना
(5) विद्युत सेल स्रोत है:
(A) इलेक्ट्रॉन का
(B) विद्युत ऊर्जा का
(C) विद्युत आवेश का
(D) विद्युत धारा का
(6) एक ही दिशा में धारा प्रवाहित करने वाले दो समांतर चालक:
(A) एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं
(B) एक दूसरे को आकर्षित करते हैं
(C) एक दूसरे पर कोई बल नहीं लगाते
(D) उदासीन हो जाएँगे
प्रश्न 2. रिक्त स्थान भरें:
-
किसी विलगित निकाय का आवेश सदैव ____________ होता है।
-
विद्युत विभव एक ____________ राशि है।
-
किसी संधारित्र पर नेट आवेश ____________ होता है।
-
किरचॉफ का प्रथम नियम ____________ के सिद्धांत पर आधारित है।
-
एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध ____________ होता है।
-
किसी बंद पृष्ठ से गुजरने वाला कुल विद्युत फ्लक्स हमेशा ____________ होता है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी का मिलान करें:
(i) वोल्टमीटर (a) ओर्स्टेड
(ii) अमीटर (b) टेसला
(iii) धारा का चुम्बकीय प्रभाव (c) धारा मापने का यंत्र
(iv) चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (d) नर्म लोहा
(v) विद्युत चुम्बक (e) विभवान्तर मापने का यंत्र
(vi) लौह चुम्बकीय पदार्थ (f) इस्पात
प्रश्न 4. सत्य / असत्य लिखो:
अ. विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण सदिश राशि है।
ब. विद्युत फ्लक्स सदिश राशि है।
स. आवेशित खोखले गोले के अंदर विभव शून्य होता है।
द. कुंडली में फेरों की संख्या बढ़ाने पर वोल्टमीटर की सुग्राहिता बढ़ जाती है।
इ. प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के परमाणु का परिणामी चुम्बकीय आघूर्ण शून्य होता है।
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखो:
अ. एक विद्युत द्विध्रुव में कुल कितना आवेश होता है?
ब. एक विद्युत द्विध्रुव के कारण किन बिंदुओं पर विद्युत विभव का मान शून्य होता है?
स. धारिता के तीन संधारित्र श्रेणी क्रम में जुड़े हैं, तुल्य धारिता कितनी होगी?
द. ताप बढ़ाने पर किसी विद्युत अपघट्य की विद्युत चालकता किस प्रकार प्रभावित होती है?
इ. चुम्बकत्व का निश्चित परीक्षण क्या है?
प्र-6. स्थिर विद्युत के अंतर्गत कूलॉम का नियम लिखिए। (2)
अथवा
विद्युत क्षेत्र रेखाओं के दो महत्वपूर्ण गुण लिखिए।
प्र-7. दो समविभव पृष्ठ एक-दूसरे को प्रतिच्छेद क्यों नहीं करते? (2)
अथवा
विद्युत विभव की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए।
प्र-8. ओम का नियम लिखिए। (2)
अथवा
प्रतिरोध ताप गुणांक किसे कहते हैं? इसका मात्रक लिखिए।
प्र-9. किरचॉफ का लूप सम्बन्धी नियम लिखिए। (2)
अथवा
किसी चालक का प्रतिरोध किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
प्र-10. बायो-सावर्ट का नियम लिखिए। (2)
अथवा
एम्पियर का परिपथीय नियम लिखिए।
प्रश्न 11. क्या होगा यदि एक दंड चुम्बक को इसकी लम्बाई के लम्बवत और समांतर दो भागों में विभाजित किया जाए?
अथवा
प्रतिचुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं? इसके उदाहरण लिखो।
प्रश्न 12. चुम्बकीय बल रेखाओं के कोई दो गुण लिखो।
अथवा
चुम्बकत्व सम्बन्धी गॉस का नियम लिखो।
प्रश्न 13. एक कूलॉम आवेश को परिभाषित कीजिए। परिभाषा के लिए आवेश के मध्य आपने कितने बल की कल्पना की है, उसे भार में रूपांतरित करके लिखिए कि यह कितने किलोग्राम द्रव्यमान के पृथ्वी पर भार के तुल्य है (g = 10m/s^2)?
अथवा
विद्युत फ्लक्स किसे कहते हैं? इसका मात्रक लिखिए। क्योंकि विद्युत क्षेत्र रेखाएं काल्पनिक होती हैं तथा हम किसी भी क्षेत्र में कितनी भी बल रेखा खींच सकते हैं, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए विद्युत फ्लक्स को आप किस प्रकार परिभाषित करेंगे?
प्रश्न 14. विद्युत क्षेत्र किसे कहते हैं? एकसमान विद्युत क्षेत्र में रखे किसी चालक के भीतर विद्युत क्षेत्र शून्य क्यों होता है?
अथवा
स्थिर विद्युत परिरक्षण किसे कहते हैं? इसके उपयोग लिखिए।
प्र-15. इलेक्ट्रॉनों का अपवाह वेग किसे कहते हैं? क्या चालक के समस्त मुक्त इलेक्ट्रॉनों का वेग अपवाह वेग की दिशा में होता है? अपने उत्तर का कारण भी स्पष्ट कीजिए। (3)
अथवा
अपवाह वेग (अनुगमन वेग) और धारा घनत्व में सम्बन्ध स्थापित कीजिये।
प्र-16. लॉरेंज बल किसे कहते हैं? यह कब-कब शून्य होता है? स्पष्ट कीजिए। (3)
अथवा
धारामापी की सुग्राहिता से आप क्या समझते हैं? इसके लिये व्यंजक लिखिये तथा इसकी सुग्राहिता कैसे बढ़ाई जा सकती है?
प्र-17. किसी आवेशित चालक गोलीय खोल के कारण गोले के बाहर स्थित किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए। (4)
अथवा
गॉस की प्रमेय की सहायता से कूलॉम के नियम को निगमित कीजिए।
प्र-18. किसी विद्युत द्विध्रुव के पास स्थित किसी भी बिंदु पर परिणामी विभव के लिए सूत्र स्थापित कीजिए। (4)
अथवा
संधारित्रों के समान्तर क्रम संयोजन को परिभाषित करते हुए समान्तर क्रम संयोजन में परिणामी धारिता का मान ज्ञात कीजिए।
प्र-19. किसी चालक में धारा प्रवाहित करने में व्यय विद्युत् ऊर्जा तथा विद्युत् शक्ति के लिए व्यंजक निगमित कीजिए। (4)
अथवा
व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत समझाइए एवं किरचॉफ के नियमों का उपयोग करते हुए इसके संतुलन की शर्त ज्ञात कीजिये।
प्र-20. धारावाही चालक तार पर चुम्बकीय क्षेत्र में बल के लिए सूत्र स्थापित कीजिए। (4)
अथवा
परिनालिका किसे कहते हैं? किसी धारावाही परिनालिका के अन्दर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता हेतु व्यंजक ज्ञात कीजिये।
MP Board 12th Physics त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का महत्व –
त्रैमासिक परीक्षा छात्रों को यह समझने का मौका देती है कि उन्होंने साल की शुरुआत में कितनी अच्छी तरह से पढ़ाई की है। इसके कुछ मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
* आत्म-मूल्यांकन: छात्र अपने मजबूत और कमजोर विषयों को पहचान सकते हैं।
* समय-प्रबंधन: वे समय-सीमा के भीतर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास कर सकते हैं।
* फाइनल परीक्षा की तैयारी: यह परीक्षा वार्षिक बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार से परिचित कराती है। इसमें प्राप्त अंक सीधे तौर पर अंतिम परिणाम में नहीं जुड़ते, लेकिन अच्छे अंक लाना आत्मविश्वास बढ़ाता है।
कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का सिलेबस और टाइम टेबल सिलेबस ( Traimasik Paper 2026-27 Syllabus) –
एमपी बोर्ड 12th Physics traimasik pariksha 2026-27 का सिलेबस बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के पहले तीन महीनों पर आधारित होगा। आमतौर पर इसमें पाठ्यक्रम का लगभग 30% से 40% हिस्सा शामिल होता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए संशोधित पाठ्यक्रम को देखें। त्रैमासिक परीक्षा के सिलेबस में हिंदी, संस्कृत, संस्कृत, संस्कृत, सामाजिक संस्कृत और संस्कृत जैसे सभी मुख्य विषयों के शुरुआती अध्याय शामिल होंगे।
MP Board Time Table –
MP Board 12th Physics त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल आमतौर पर परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले जारी किया जाता है। ये परीक्षाएँ आमतौर पर अगस्त या सितंबर के महीनों में आयोजित की जाती हैं। छात्रों को नवीनतम जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट और MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.nic.in) पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है। टाइम टेबल जारी होते ही हम यहाँ अपडेट करेंगे।
Class 12th Physics Trimasik Paper 2026-27 कहाँ और कैसे डाउनलोड करें?
परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज अभ्यास प्रश्न पत्र (practice papers) हैं। ये प्रश्न पत्र छात्रों को परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करते हैं।
- आधिकारिक प्रश्न पत्र: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक त्रैमासिक प्रश्न पत्र परीक्षा से ठीक पहले ही उपलब्ध होते हैं।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers): तैयारी के लिए सबसे अच्छा तरीका पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना है। ये प्रश्न पत्र परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों को समझने में मदद करते हैं। आप हमारी वेबसाइट पर पिछले साल के MP Board 12th Sanskrit traimasik pariksha 2026-27 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
- महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions): हम विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक सेट भी प्रदान करेंगे जो परीक्षा में पूछे जाने की अधिक संभावना रखते हैं।
📢 NOTE:
यदि आपको कोई भी विषय का पेपर डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो कमेंट में बताएं – हम आपको तुरंत सहायता करेंगे।

