MP Board 2nd Exam 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से द्वितीय परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. ये परीक्षाएं 7 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेंगी.
MP Board 2nd Exam 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है. द्वितीय परीक्षा का मतलब सप्लीमेंट्री परीक्षा से है. जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते

एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026
क्र |
दिनांक | दिन | विषय |
| 1 | 07-05-2026 | गुरुवार | बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज |
| 2 | 08-05-2026 | शुक्रवार | हिन्दी, रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन |
| 3 | 09-05-2026 | शनिवार | एलीमेंट ऑफ साइंस & मैथ्स (एग्रीकल्चर), ड्राइंग & पेंटिंग, गृह प्रबंधन |
| 4 | 11-05-2026 | सोमवार | शारीरिक शिक्षा, Artificial Intelligence, भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र |
| 5 | 12-05-2026 | मंगलवार | भूगोल |
| 6 | 13-05-2026 | बुधवार | स्टिल लाइफ & डिजाइन |
| 7 | 14-05-2026 | गुरुवार | एनीमल हसबैंड्री, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला इतिहास, कृषि, अकाउंटेंसी |
| 8 | 15-05-2026 | शुक्रवार | संस्कृत |
| 9. | 16-05-2026 | शनिवार | अंग्रेजी |
| 10 | 18-05-2026 | सोमवार | बायोलॉजी |
| 11 | 19-05-2026 | मंगलवार | ड्राइंग & डिजाइनिंग |
| 12 | 20-05-2026 | बुधवार | समाज शास्त्र |
| 13 | 21-05-2026 | गुरुवार | गणित |
| 14 | 22-05-2026 | शुक्रवार | मनोविज्ञान |
| 15 | 23-05-2026 | शनिवार | इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस |
| 16 | 25-05-2026 | सोमवार | उर्दू, मराठी, राजनीति शास्त्र |
‘परीक्षा का समय और शिफ्ट’
एमपी बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं और 12वीं दोनों की द्वितीय परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. इसके लिए परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह आठ बजे तक पहुंचना अनिवार्य है. सुबह 8:45 बजे के बाद एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
MP Board 2nd Exam 2026 Registration Window Date Reschedule: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं 2nd एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, जो छात्र एग्जाम में पास नहीं हो पाए थे, या अपने पहले के एग्जाम के मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं, तो वे 26 अप्रैल, 2026 तक MP ऑनलाइन पोर्टल mpbse.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन जमा कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा 10वीं और 12वीं के द्वितीय एग्जाम के रजिस्ट्रेशन विंडो की डेट बढ़ाकर 26 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इससे जुड़ी अपडेट को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “राज्य सरकार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और हर अवसर तक उनकी आसान पहुंच के लिए प्रतिबद्ध है।”
MP Board Exam 2026: अब 26 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन
MP बोर्ड 2nd एग्जाम की पहले रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल थी, लेकिन छात्रों की मांग और सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने इसे बढ़ाकर अब 26 अप्रैल 2026 कर दी है। यह उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है, जो मुख्य एग्जाम के रिजल्ट से खुश नहीं थे या फेल हो गए थे।

